‘बिग बॉस 14’ का काउंटडाउन शुरू, टीजर में दिखा सलमान का अलग अंदाज

टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलटी शो बिग बॉस के नए सीजन का जल्द आगाज होने वाला है। कलर्स चैनल ने सीजन 14 के लिए कमर कस ली है। हाल ही में चैनल ने बिग बॉस 14 का पहला टीजर रिलीज किया, जिससे एक बात तो साफ हो गई कि इस सीजन को भी सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

big boss

बिग बॉस सीजन 14 के पहले टीजर में सलमान खान नजर आ रहे हैं। कभी वो खेत में फावड़ा चला रहे हैं तो कभी धान रोप रहे हैं और कभी ट्रैक्टर से खेत भी जोत रहे हैं। बिग बॉस का ये टीजर सलमान खान के पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर शूट किया गया है।

टीजर में सलमान खान कहते हैं, ‘लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीड ब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर। पर अब सीन पलटेगा।’ हालांकि बिग बॉस का ये नया सीजन ‘बिग बॉस 14’ न कहलाकर ‘बिग बॉस 2020’ कहलाएगा।

add

कहा जा रहा है कि बिग बॉस 2020 सितंबर में शुरू हो सकता है। इस बार की थीम क्या होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। साथ ही इस साल शामिल होने वाले कंटेस्टेंट पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है।

बताया ये भी जा रहा है कि बिग बॉस के घर में कोरोना के लिए जारी की कई सभी सावधानियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट कराकर ही घर में एंट्री दी जाएगी।

input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.