बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम के साथ रिया चक्रवर्ती जितना जानी गईं, उससे पहले बहुत कम लोग ही उनके बारे में जानते होंंगे. सुशांत के साथ किसी रिश्ते में बंधने के बाद उनके जीवन में जो बदलाव आया, उसने सभी को हैरत में डाल दिया. रिया पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में लोग अब सब कुछ जानना चाहते हैं. सुशांत के पिता द्वारा लगाए गए आ’रोपों को बाद रिया के चर्चें इन दिनों काफी हो रहे हैं. रिया पिछले एक साल से सुशांत की लिव इन पार्टनर थीं. आ’रोपों की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन सुशांत की संदिग्ध मौत में सबसे ज्यादा रिया चक्रवर्ती ही निशाने पर हैं.

1 जुलाई, 1992 में रिया चक्रवर्ती का जन्म बेंगलुरु में हुआ. उनके पापा का नाम इंद्रजीत चक्रवर्ती और मम्मी की नाम संध्या चक्रवर्ती है. रिया ने पिता आर्मी में डॉक्टर रह चुके हैं, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ हैं. रिया का एक भाई है, जिसका नाम शोविक चक्रवर्ती है. रिया के पिता बंगाली और मां कोंकणी हैं.

रिया चक्रवर्ती ने अपनी स्कूलिंग अंबाला कैंट के आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया, लेकिन एक्टिंग की तरफ करियर बनाने के लिए रिया ने इंजीनियरिंग बीच में ही छोड़ दी. इसके बाद रिया ने एमटीवी के रियलिटी शो ‘टीन दीवा’ में एंट्री ली. इस शो में वो फर्स्ट रनर अप रहीं. इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एमटीवी का वीडियो जॉकी बनने के लिए ऑडिशन दिया और सिलेक्ट हो गईं. वीजे रहते हुए ‘एमटीवी वास्सअप’, ‘कॉलेज बीट’ और ‘एमटीवी गॉन इन 60 सेकंड्स’ होस्ट किया और फिर बॉलीवुड की तरफ कदम आगे बढ़ाएं.
input : News18