सुशांत मामले में रिया के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ ED, सोमवार को दोबारा बुलाया

rhea

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को कथित रूप से आत्मह’त्या के लिए उकसाने की आ’रोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज धन शोधन मामले में केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश हुईं। इस दौरान करीब आठ घंटे रिया से पूछताछ की गई। इस पूछताछ में रिया कुछ कास जवाब नहीं दे पाईं। रिया के जवाब से असंतुष्ट ईडी ने उन्हें दोबारा समन भेजा है।

add

सोमवार को ईडी एक बार फिर रिया से पूछताछ कर बाकी की जानकारी हासिल करने का प्रयास करेगा। रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए ईडी ने एक और समन जारी किया है। बीते शुक्रवार को ईडी ने रिया समेत कई लोगों से पूछताछ की थी। हालांकि कुछ खास हाथ नहीं आया। रिया ये कहकर बात टालती रहीं कि उन्हें कुछ याद नहीं हैं।

रिया ने ईडी को दिए बयान में ये जरूर कहा कि वह अपने पर्सनल खर्चों के लिए सुशांत के पैसे का इस्तेमाल नहीं करती थीं। साथ ही रिया ने यह भी बताया था कि मुंबई के सबअर्बन इलाके में फ्लैट खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। रिया के मुताबिक उन्होंने 2019 में 85 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जिसके लिए उन्होंने बैंक लोन लिया था। इस फ्लैट को खरीदने में 25 लाख रुपये उन्होंने अपनी सेविंग्स से दिए।

add 1

बता दें कि ईडी ने अपनी जांच में पाया कि रिया चक्रवर्ती के पास मुंबई के खार ईस्ट और नवी मुंबई में फ्लैट भी है। इसके बाद ईडी ने रिया से इन प्रॉपर्टीज के बारे में जानकारी सहित उनके पिछले 5 साल के इनकम टैक्स रिटर्न की मांग की हैं। इसके अलावा ईडी से रिया को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा देने के लिए भी कहा है। ईडी ने रिया से उनका पांच वर्ष का आयकर का ब्यौरा भी मांगा है। अब तक सामने आए उनके आयकर ब्यौरे के मुताबिक 2018-19 में उनकी आय 10 से 14 लाख के बीच बताई गई है।

सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्मह’त्या मामले में रिया चक्रवर्ती पर कई आ’रोप लगे हैं। रिया पर सुशांत के पैसों का दुरुपयोग और उनसे पैसे ह’ड़पने का भी आ’रोप लगा है। सुशांत के पिता ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले गए हैं। जिसके चलते इस मामले की अब प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है।
input : अमर उजाला

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.