शिवसेना नेता संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत मौ’त मामले की जांच सीबीआई से कराने पर नाम लिए बिना केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि ‘सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कुछ लोग पर्दे के पीछे पटकथा लिख रहे हैं। वो सच छुपाना चाहते हैं, इसलिए दबावतंत्र बनाया जा रहा है। सीबीआई के कंधे पर बंदूक रख महाराष्ट्र सरकार को निशाना बनाने की ये सा’जिश है। ऐसे कितने भी चक्रवयूह आप बनाओ हम भेद कर बाहर आ जाएंगे।”
राउत ने कहा कि “सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त को लेकर बिहार और दिल्ली में जिस तरह की राजनीति की जा रही है, मैं मानता हूं कि महाराष्ट्र सरकार के खि’लाफ सा’जिश रची जा रही है। मुंबई पुलिस एक सक्षम बल है और सच्चाई को सामने लाने की पूरी कोशिश कर रही है।”
बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौ’त मामले में केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर राजनीति और आ’रोप-प्रत्या’रोप का दौर भी जारी है। बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था कि सुशांत की मौत मामले से महाराष्ट्र के मंत्री और युवा नेता आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की सा’जिश की जा रही है।

राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने कहा था कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा है कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है। राउत ने कहा कि ‘आदित्य ठाकरे को सुशांत सिंह राजपूत मामले से क्या लेना-देना। ऐसा लगता है कि विपक्ष को अब भी यह हजम नहीं हो रहा कि राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है।’ उन्होंने कहा कि मामले से आदित्य ठाकरे के तार जोड़ने की सा’जिश कर रहे लोगों को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने मंगलवार को स्पष्ट किया था कि सुशांत सिंह राजपूत मा’मले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और बिना कारण के उन्हें और उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि अभिनेता की मौ’त के बाद गंदी राजनीति चल रही है और बिना किसी का नाम लिए कहा कि ह’ताशा में ऐसे आ’रोप लगाए जा रहे हैं।

input : अमर उजाला