
BETTIAH : बेतिया जिले में ट्रेन से कटकर एक महिला समेत दो की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों की पहचान हो चुकी है. मृत महिला का नाम सुशीला देवी है. वह नरकटियागंज के कुंडिलपुर की रहने वाली है. जानकारी के मुताबिक, घटना नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंडके नरकटियागंज स्टेशन के पास की है. बुधवार सुबह रेल पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पश्चिमी केबिन के पास महिला का शव बरामद किया. वहीं, पूर्वी गुमटी के पास से पुरूष का शव मिला है. दोनों के शव की पहचान हो चुकी है. महिला का नाम सुशीला देवी है.

कहा जा रहा है कि महिला कल देर शाम घर से बेतिया के लिए निकली थी, लेकिन ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई. हालांकि महिला कैसे ट्रेन से कटी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पुरुष के शव की पहचान नरकटियागंज के पुरानी बाजार के लाल बाबु साह के रूप में हुई है. उसकी लाश के पास एक बैग भी मिला है. बैंग की जांच करने के बाद उसमें से एक मोबाइल व लेडिज पर्स बरामद किया गया.

पुलिस ने जब मोबाइल नम्बर पर फोन किया तो पता चला कि बैग पटना की किसी महिला का है. फोन पर बात करने वाली महिला ने बताया कि उसका बैग लेकर एक व्यक्ती ट्रेन से कुद गया था. रेल पुलिस ने बताया कि मृतक लाल बाबु साह का पुराना अपराधिक इतिहास रहा है. ऐसे में साफ हो गया है कि ट्रेन से बैग लेकर कुदने के समय ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई है.