SAMASTIPUR : हत्या कर जला रहे थे लाश, पुलिस ने चिता से निकाला अधजला शव

SAMASTIPUR : समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद आरोपी परिजनों ने साक्ष्य को मिटाने के लिए शव को जलाने का प्रयास भी किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश को बरामद कर लिया. लाश को पोस्टमार्टम के लए भेज दिया गया है. वहीं, आरोपी परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव का है. ससुराल वालों ने दहेज़ की खातिर नवविवाहिता की हत्या कर उसके शव को जलाने का प्रयास किया. घटना की भनक लगते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए. भीड़ को देखते ही सभी आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गए.

इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है. बता दें कि इसी हफ्ते जहानाबाद में एक विवाहिता को दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. वारदात को अंजाम देने के बाद ससुराल के लोग शव को घर में छोड़कर फरार हो गए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.