SAMASTIPUR : उप डाकघर में ऑनलाइन व्यवस्था के बावजूद नहीं हो रहा कार्य

SAMASTIPUR : उप डाकघर सरायरंजन पूरी तरह बदहाली का शिकार हो गया है। प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक योजना यहां पूरी तरह नकारा साबित हो रही है। ऑनलाइन सेवा नहीं काम करने के कारण उपभोक्ताओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दर्जनों उपभोक्ताओं ने सरायरंजन उप डाकघर के परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे लोगों का बताना था कि वर्ष 2016 से ही उप डाकघर सरायरंजन को ऑनलाइन सेवा से जोड़ा जा चुका है।

जिसके तहत स्पीड पोस्ट एवं ट्रेजरी की सुविधा दिया जाना है। इसके बावजूद यहां अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को उक्त सुविधाएं नहीं प्राप्त हो रही हैं। स्थानीय समाजसेवी अरशद अली के अनुसार खेती के ऐन वक्त पर किसानों को डाकघर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पैसे के लेन-देन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शादी विवाह एवं खेती गृहस्थी के पेंशन आदि काम दुष्प्रभावित होने के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

वहीं जेपी सेनानी योगेंद्र साह के अनुसार वे अपने निकटतम उप डाकघर सरायरंजन से ही पेंशन लेना चाहते हैं। इसकी कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें यहां से सुदूर समस्तीपुर जिला मुख्यालय के डाकघर की दूरी तय करने के कारण भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा। इसी प्रकार प्रतिदिन तीन से चार दर्जन से अधिक उपभोक्ता भारी परेशान होकर यहां से निराश लौट रहे हैं।

हंगामा कर रहे लोगों में संतोष गिरी, रामउदगार गिरी, राजीव कुमार, प्रमिला देवी सहित दर्जनों लोगों का कहना है कि यदि इस समस्या को जल्द से जल्द दूर नहीं किया गया तो सभी उपभोक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. इस बाबत पूछे जाने पर उप डाकपाल ने बताया कि वर्ष 2016 में सीबीएस किया गया था लेकिन लिंक की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों का जमा निकासी एवं खाता खोलने में काफी समस्याएं हैं इस संबंध में विभाग को लिखा गया है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading