गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के चमारटोली में मंगलवार रात घात लगाकर 20-25 हम’लावरों ने राजद नेता कैलाश यादव की ह’त्या कर दी। साथ ही बाइक सवार भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा भी घा’यल हो गए।
कैलाश यादव राजद के जिला उपाध्यक्ष सह मानवाधिकार सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष थे। दोनों को हम’लावरों ने लाठी, डंडे और रॉड से पीट’कर अ’धमरा कर दिया। बाद में राजद नेता यादव की धनबाद ले जाने के दौरान मौ’त हो गई। भाजपा नेता को गंभी’रावस्था में गिरिडीह में इलाज कराने के बाद धनबाद ले जाया गया है। दोनों बेंगाबाद थाने से एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे।

कैलाश यादव मोतीलेदा गांव के टोला खैरोन और घायल वर्मा मोतीलेदा टोला के वनगावां के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घ’टना के बाद मंगलवार रात में ही गं’भीरावस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। स्थिति चिंताजनक होने के कारण दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद ले जाने के क्रम में 45 वर्षीय राजद नेता कैलाश यादव ने रास्ते में द’म तो’ड़ दिया। भाजपा नेता वर्मा को धनबाद में डॉ कैलाश प्रसाद के यहां भर्ती कराया गया है।
हम’लावरों की संख्या 20 से लेकर 25 बताई जा रही है। सभी हम’लावर ला’ठी, डं’डा और रॉ’ड से लैस थे। दोनों पर ह’मला बोलने के पूर्व हम’लावरों ने वहां फा’यरिंग भी की, जिससे द’हशत हो गया। फा’यरिंग सुनकर एक भी ग्रामीण घर से बाहर नहीं निकला। ह’मलावर घ’टना को अंजाम देने के बाद वहां से पैदल ही भाग निकले। घ’टना रात दस बजे की है।
राजद नेता यादव मोतीलेदा के टोला खैरोन गांव का रहने वाला था। भाजपा नेता टोला बनगांवा का रहनेवाला है, जहां हम’लावरों ने घात लगाकर दोनों को मा’रा है। वहां से यादव के घर की दूरी आधा किमी की है। राजद नेता के छोटे भाई छोटेलाल यादव ने कहा कि शाम में मुखिया सुखदेव राय व उनके सहयोगियों ने 16 नंबर वार्ड सदस्य हेमंती देवी के पति जीतेंद्र वर्मा के साथ मार’पीट की थी। वर्मा पर बालू की रॉयल्टी नहीं देने का आ’रोप था। मुखिया के वि’रुद्ध वार्ड सदस्य के पति अपनी बाइक से बेंगाबाद थाने में आवेदन देने गया था।
दूसरी बाइक से उनके भाई कैलाश यादव और भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा भी गए। रात में थाने से दोनों बाइक से लौट रहे थे। इस बीच, पूर्व से घात लगाए मोतीलेदा मुखिया सुखदेव राय और पुत्र राजेश राय समेत विक्की राय, मुकेश राय, छोटू राय, जनार्दन राय के अलावा 20-25 अज्ञात लोगों ने चमारटोली के पास दोनों पर ह’मला कर दिया। इससे पूर्व उनलोगों ने फा’यरिंग भी की। बताया कि हम’लावर उनके भाई को सड़क से घसीटकर बांस के झुरमुट की ओर ले गए और लाठी-डंडा व रॉड से बेरहमी से मा’रकर अधम’रा कर दिया।

उन्होंने बताया कि उनके भाई कैलाश यादव ने उक्त बातें उसे इलाज के लिए ले जाने के दौरान बताई थीं। कहा कि घटना के आधे घंटे बाद उनको सूचना मिली। तब उसे अस्पताल ले जाया गया। धनबाद ले जाने के क्रम में उनकी मौ’त हो गई। पुलिस ने बुधवार को श’व को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, राजद नेता की ह’त्या की खबर सुनकर सदर अस्पताल में काफी भीड़ लग गई। सैकड़ों लोग यहां जुटे और हम’लावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब 15 मिनट तक उनके समर्थकों ने गिरिडीह टावर चौक जाम कर दिया।

कुमार गौरव, एसडीपीओ, गिरिडीह ने बताया कि टेक्निकल सेल आदि का सहारा लेकर हम’लावरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पहले फा’यरिंग की बात नहीं थी। बाद में मृतक के परिजनों ने फा’यरिंग की बात बताई है। घटनास्थल पर किसी प्रकार का कोई सामान बरामद नहीं हुआ है। कहा कि मृ’तक के छोटे भाई के बयान के आधार पर छह ज्ञात और 20-25 अज्ञात हम’लावरों की संख्या बताई गई है। सभी आरो’पी हम’लावर फरार हैं। धर पकड के लिए जगह जगह छापामा’री की जा रही है।