रफ्तार का क’हर: ड्यूटी पर निकले मुंगेर के सि’पाही को बालू लदे ट्रैक्टर ने रौं’दा

राजधानी पटना आर ब्लाक-दीघा पथ स्थित पेपर बोर्ड के पास बुधवार की देर रात ड्यूटी पर निकले बाइक सवार सिपाही को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौं’दा दिया। हा’दसे में गं’भीर रूप से घा’यल सिपाही की मौ’त हो गई। ट्रैक्टर से कु’चलने पर सिपाही की बाइक पूरी तरह से क्ष’तिग्र’स्त हो गई है।

.jpg

मृ’तक सिपाही सुजीत कुमार 45 मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्स्थित बांक गांव का रहनेवाला था और एसकेपुरी थाने के क्विक मोबाइल में तैनात बताया गया है। हा’दसे के बाद आ’रोपित चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। यह सड़क दुर्घ’टना दीघा थाना की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर और क्ष’तिग्रस्त बाइक को ज’ब्त कर लिया। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

एसकेपुरी थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह के मुताबिक सिपाही सुजीत कुमार पिछले ढ़ाई साल से एसकेपुरी थाने में तैनात थे। रहने के लिए उन्होंने राजीवनगर में डेरा लिया था। बुधवार की देर शाम करीब सवा सात बजे वह डेरे से निकल कर ड्यूटी करने के लिए एसकेपुरी थाने बाइक से आ रहे थे। आर ब्लाक दीघा पथ स्थित पेपर बोर्ड के पास पहुंचने पर सामने से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौं’द दिया। हा’दसे को देखकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, आ’रोपित चालक भाग चुका था।

royal faishon1

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी।सड़क पर दौड़ रहे इस ट्रैक्टर को देखकर लोग सकते में थे। इसी बीच बाइक सवार सिपाही को देखकर चालक ने ट्रैक्टर की गति और तेज कर दी,जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाइक सवार सिपाही को रौं’द दिया। सूचना के बाद दीघा थानाप्रभारी मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घा’यल सिपाही को एक निजी अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृ’त घोषित कर दिया। दीघा थाना प्रभारी ने बताया कि मृ’त सिपाही के पास कोई पि’स्टल व रा’इफल नहीं मिली है। पुलिस की ओर से मृ’तक सिपाही के परिजनों को हा’दसे की खबर दे दी गई है। श’व को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मृ’तक सिपाही को दो बेटा व एक बेटी है।

सिपाही सुजीत कुमार सादे लिबास में थे और हेलमेट नहीं पहने थे। इसकी वजह से ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनका सिर फूट गया। एक आंख बाहर निकल आई थी। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि यदि हेलमेट पहने रहे होते तो शायद सिपाही की जा’न बच सकती थी।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.