मुजफ्फरपुर में चो’रों का आं’तक बढ़ता जा रहा है. बेखौ’फ चो’रों ने पुलिस गश्ती को चकमा देते हुए गन्नीपुर स्थित रिटायर आईएएस और बैंक प्रबंधक के घर को निशाना बनाया. चो’रों ने आईएएस और बैंक प्रबंधक के घर लाखों की सं’पत्ति चो’री की. बताया जा रहा है जेवरात, कैश और कपड़ा के साथ ही अन्य कीमती सामान भी शामिल था. इसको लेकर रिटायर आईएएस मीणा ठाकुर के देवर विभय कुमार ने काजी मोहम्मदपुर थाना में मु’कदमा दर्ज करवाया है.

जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले रिटायर आईएएस मीणा ठाकुर किसी काम के कारण रांची गई हुई थी. इसी दौरान चो’रों ने मौके का फायदा उठाते हुए रात में चो’री की घ’टना को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिली. बुधवार को पुलिस छानबीन करने के बाद मामला में मुक’दमा दर्ज कर ली. पुलिस ने बताया कि रिटायर आईएएस अफसर के वापस लौटने के बाद ही चो’री किए गए सामानों का आकलन हो सकेगा.

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के गन्नीपुर लॉ कॉलेज के पास ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक के रुप में कार्यत अमित कुमार के घर पर भी चो’री हुई. बताया जा रहा है कि चो’रों ने एक लाख रुपये कैश, जेवरात, मोबाइल और एटीएम कार्ड सहित पांच लाख रुपये की संपत्ति चो’री कर ली.
जानकारी के अनुसार अमित कुमार मूल रूप से सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के दसई गांव के निवासी है. बताया जा रहा है 22 अगस्त को अमित कुमार अपने पैतृक घर गए थे. इसी दौरान मौके का फायदा उठा कर चो’रों ने चो’री की घ’टना को अंजाम दिया.
