गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने द’हेज उत्पी’ड़न से परेशान होने के कारण पहले वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया और फिर फां’सी लगाकर आत्म’हत्या कर ली।
ग्राम अकबरपुर बहरामपुर निवासी चांदनी का निकाह बुद्ध विहार में ग्रीन होटल शनि बाजार के निकट रहने वाले कमरुद्दीन खान से 07 फरवरी 2016 को हुआ था।

आ’रोप है कि निकाह के कई महीने बाद ही ससुरालियों ने चांदनी को दहेज को लेकर प्र’ताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज न मिलने पर उसके साथ मा’रपी’ट की जाने लगी। दो बच्चों के जन्म के बाद भी ससुरालियों ने चांदनी का उत्पी’ड़न बंद नहीं किया। कई बार चांदनी ने इसकी शि’कायत मायके वालों से की, जिस पर उन्होंने चांदनी का उत्पी’ड़न न करने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वाले हरकतों से बाज नहीं नहीं आए। दुखी होकर चांदनी ने गुरुवार रात फां’सी लगाकर जा’न दे दी।

आ’त्महत्या करने से पहले चांदनी ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौ’त का जिम्मेदार ससुरालियों को बताया है। वीडियो में उसने कहा कि मैं जीना चाहती हूं, अपनी बच्ची से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन मेरे घरवाले मुझे जीने नहीं देंगे। वो मेरे साथ बेर’हमी से मार’पीट करते हैं। इस कमरे में बंधक बनाकर रखते हैं। मुझे इंसाफ चाहिए। महिला ने इस वीडियो को आगे भेजने को कहा है ताकि उसे इंसाफ मिल सके।
