मुजफ्फरपुर: महमदपुर दरधा में पलदार की मौ’त, सड़क जा’म

प्रखंड के तितरा विशनपुर चौर में बाढ़ के पानी में डू’बने की सूचना पर ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम त’लाशी अभियान शुरू की। तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद सोमवार शाम युवक का श’व बरा’मद किया गया। उसकी पहचान महमदपुर बदल गांव के सकिन्द्र सहनी के रूप में हुई है। वह पलदारी का काम करता था। परिजन व ग्रामीणों ने महमदपुर दरधा में सड़क पर श’व रख आवागमन बाधित कर दिया। प्रद’र्शन करते हुए मुआवजे की मांग करने लगे।

 

k

ह’त्या की आ’शंका जताते हुए एफ’आईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। शाम चार बजे से सात बजे तक सड़क जाम रखा। सकरा पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद पुलिस लौट गई। बाद में मुखिया अन्नत शयनम के अनुरोध पर पुलिस आयी और श’व को पोस्ट’मार्टम के लिए ले गई।

 

सकरा के प्रभारी थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि परिजन कभी ह’त्या की आशंका तो कभी डू’बने से मौ’त की बात कह रहे थे। आवेदन भी नहीं दिया। बाद में मुखिया ने संदिग्ध मौ’त की बात कही। इसके बाद श’व को पोस्ट’मार्टम में भेजा गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.