साहेबगंज थाना क्षेत्र के जिराती टोला निवासी विनोद राय के 11 वर्षीय पुत्र चाहत कुमार के अह’परण में पुलिस ने दूसरे दिन सोमवार को एफ’आईआर दर्ज कर ली। चाहत की मां चंपा देवी के बयान पर थानेदार ने फि’रौती मांगे गए मोबाइल नंबर के धारक के खि’लाफ एफ’आईआर दर्ज की।

पुलिस पारू थाना के एक गांव से छात्र के चार रिश्तेदारों को उठाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी हो कि विनोद राय के पुत्र चाहत कुमार को रविवार की दोपहर को बाइक सवार दो बद’माशों ने घर के दरवाजे से अप’हरण कर लिया। बाइक पर बैठाकर मोतीपुर की ओर भाग निकला। मोबाइल पर कॉल कर एक करोड़ की फि’रौती भी मांगी थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़’कंप मच गया। एसडीपीओ से लेकर थानेदार मौके वा’रदात पर पहुंचे। परिजन से गहनता से पूछताछ की। मालूम हो कि, चाहत कुमार मुजफ्फरपुर में एक निजी स्कूल के चौथी का छात्र है। पिता विनोद राय पंजाब में मजदूरी करते हैं।

एसडीपीओ सरैया डॉ राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि घ’टना की वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान की जा रही है जिस मोबाइल से फि’रौती मांगी गई उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इस पर गंभी’रता पूर्वक काम चल रहा है। जानकारी हो कि रविवार की दोपहर स्कूली छात्र चाहत कुमार का दो बाइक सवार अपह’र्ताओं ने अप’हरण कर लिया था।
