मुजफ्फरपुर: मिठनपुरा के गर्ल्स हॉस्टल में चो’री, लड़कियों ने किया हं’गामा

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुरी लेन नंबर एक स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली दो छात्राओं के कमरे में चो’री हो गई है। दोनों छात्रा पूर्वी चंपारण के के अरेराज संग्रामपुर की रहने वाली है। उनका कमरा करीब चार माह से बंद था। दोनों लॉक’डाउन के दौरान अपने गांव चली गई थीं। सोमवार को घर से सामान लेने आयी तो चो’री की जानकारी हुई।

 

crime

मा’मले में हॉस्टल प्रबंधन से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर छात्राओं ने हं’गामा किया और फिर मिठनपुरा पुलिस से मा’मले की शिकायत की।छात्रा प्रियम ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह अपने गांव संग्रामपुर चली गई थी। सोमवार को सामान लेने अपने पिता के साथ आयी थी। देखा कि कमरे का ताला टू’टा हुआ है। पेटी में रखा सारा सामान फर्श पर बिखरा है। उसने इसकी जानकारी प्रबंधन को दी। उनलोगों ने संज्ञान नहीं लिया। संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद उनलोगों ने नारा’जगी जाहिर की। बताया कि उसका और उसकी बहन प्रियांशी के कमरे का ताला टूटा हुआ था। उसकी पेटी से करीब चार हजार नकदी और कई कीमती कपड़े गाय’ब थे। बताया जाता है कि हॉस्टल से गार्ड को ह’टा दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading