GAYA : नक्सलियों ने पोस्टर चस्पा कर निकाली ओपन वैकेंसी

GAYA : बिहार में नक्सलियों ने अब अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नया तरीका इजाद किया है. अब नक्सली ओपन वैंकेसी निकाल कर अपने संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. जिसके लिए गया में नक्सलियों खुलेआम पोस्टर चस्पा कर नक्सली बनने के लिए वैकेंसी निकाली है.

नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के गुरिया बाजार में नक्सली संगठन पीएलजीए ने बड़े पैमाने पर बैनर व पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है कि पीएलजीए का 18वीं वर्षगांठ 2 दिसंबर से लेकर 8 दिसंबर तक पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा. वहीँ पोस्टर में नक्सलियों ने क्षेत्र के युवक-युवतियों को पीएलजीए में भर्ती होने का आह्वान किया है.

जिसके लिए उन्हें 2 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी तक आवेदन करना होगा. कोई भी युवा इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो उन्हें अपना आवेदन फॉर्म स्कूल और सामुदायिक भवन के बाहर लगे आवेदन पेटी में जमा करना होगा.  यह पोस्टर बिहार-झारखण्ड स्पेशल एरिया मिलिटरी कमीशन भाकपा माओवादी के तरफ से जारी किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.