पटना में होगा साइंस सिटी का निर्माण : सुशील मोदी

PATNA : पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में ‘बाल दीर्घा’ का उद्घाटन करने के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना में मोइनुलहक स्टेडियम के निकट 20.48 एकड़ में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर ‘साइंस सिटी’ का निर्माण किया जाएगा. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने विज्ञान केंद्र स्थित एसओएस थियेटर में सौरमंडल पर आधारित शो देखा और छात्रों को विज्ञान से संबंधित सवालों को पूछने और सीखने की सलाह दी.

मोदी ने कहा कि साइंस सिटी के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और उसकी चारदीवारी कर दी गयी है. बेंगलुरू की फ्लाई एलिफेंट नामक संस्था को परामर्शी समूह के तौर पर 37 करोड़ में प्रतिनियुक्त किया गया है. पटना की यह साइंस सिटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  पूरे दिन टीवी और मोबाइल से चिपके रहने के बजाए बच्चे अपने आस-पास के परिवेश और प्रकृति को समझने-जानने की कोशिश करें. उन्होंने बच्चों से कहा कि यह सृष्टि केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि समस्त जीव-जंतुओं के लिए हैं. बच्चे पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी भाग लें, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading