JOBS : भारतीय सेना में बंपर वैकेंसी, ऑनलाइन करें अप्लाई

PATNA : अगर आप युवा हैं और सेना में जाने का जज्बा रखते हैं तो आपके पास थल सेना यानि आर्मी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. दरअसल आगामी 1 फरवरी से 14 फरवरी तक बिहार के गया से सटे बोधगया स्थित बीएमपी-3 के खेल मैदान में भारतीय सेना की खुली भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा में 13 दिनों तक युवाओं को सेना के विभिन्न कोर में भर्ती किया जाएगा.

इस संबंध में सेना भर्ती निदेशक कर्नल विक्रम सैनी ने बताया कि 1 फरवरी से 14 फरवरी 2019 तक ये भर्ती की जाएगी जिसमें सेना भर्ती कार्यालय गया के अंतर्गत आने वाले सभी 11 जिला- औरंगाबाद, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमुर, लखीसराय,नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि निदेशक सेना भर्ती कार्यालय गया द्वारा सभी अभ्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है जो 26 नवंबर से शुरू है.

इसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2018 तक रखी गई है. सभी जिला को श्रेणी के अनुसार विस्तृत बहाली कार्यक्रम अलग 3 जनवरी 2019 से 5 जनवरी के बीच प्रकाशित किया जाएगा साथ ही भर्ती की तारीख भी प्रवेश पत्र पर अंकित होगी. उन्होंने अभ्यार्थियों को सलाह दी कि वो अपने ही जिले की रैली में आएं और एक दिन पूर्व आएं. सैनी ने कहा कि किसी भी दलाल पर पैसा खर्च ना करें क्योंकि बहाली प्रक्रिया पूर्णरुप से कंप्यूटरीकृत है और इससे कोई कुछ भी सहायता नहीं कर सकते सिर्फ अपनी शारीरिक क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें और अपनी मेहनत के बल पर सेना का हिस्सा बनें.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading