PATNA : एक माह के भीतर PMCH में होगा सुपर स्पेशियलिटी निर्माण

PATNA : बिहार की सबसे बड़ें सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (PMCH) में जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी निर्माण का कार्य पूरा होगा. उक्त बाते आज पीएमसीएच पहुंचे अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कही. आपको बता दें ​कि आज पीएमसीएच में संसदीय समिति दौरे पर पहुची थी. संसदीय समिति ने अपने दोरे के दौरान अस्पताल को लेकर कई सारे सवाल उठाए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पटना के सबसे बड़े अस्पताल PMCH में संसदीय समिति की टीम दौरे पर पहुंची थी. वहीं इस दौरान संसदीय समिति की टीम ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद संसदीय समिति ने PMCH को लेकर कई बड़े सवाल उठाए.इस दौरान समिति ने टेंडर फाइनलाईजेशन अभी तक नहीं होने को लेकर नराजगी जताई.  समिति ने कहा है कि विस्तारीकरण के काम में बिलंब होने से बिहार को नुकसान हुआ है.

वहीं इस दोरान PMCH के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बयान दिया कि PMCH में अगले एक माह के भीतर सुपर स्पेशियलिटी निर्माण को लेकर शिलान्यास होगा.उन्होंने कहा कि इसके शिलान्यास के लिए खुद सीएम नीतीश कुमार PMCH पहुंचेगें. वही इस दौरान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जय प्रकाश नड्डा भी मोजूद रहेंगे.

आज सुबह इस बारे में खबर आई की स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के नंबर बंद आ रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों के नंबर अभी दो दिनों तक बंद रहेंगे. इसे लेकर अधिकारी लगातार स्वास्थ्य समिति से शिकायत कर रहे है. वही इस बारे में उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सरकारी नम्बर बंद आ रहे हैं. ये नंबर पिछले 82 घंटे से लगातार बंद हैं. उन्होंने कहा कि स्कीम चेंज होने से व्यवस्था चरमराई है. इसका असर PMCH पर भी पड़ा है. यहां के भी भी अधिकारियों का नम्बर बंद है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.