
PATNA : राजधानी पटना में इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम रोहित बताया जा रहा है जो आईआईटी का छात्र था. जानकारी के मुताबिक रोहित पटना के ही श्री कृष्णापुरी मुहल्ले में रहता था. मृतक की उम्र 25 साल थी. बुधवार की देर शाम रोहित ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से परिवारवाले भी सकते में हैं. आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. रोहित ने किण कारणों से आत्महत्या की है इसके कारणों का पता नहीं चल सका है.

रोहित पटना के रामप्रेम इनक्लेव अपार्टमेंट के 101 नंबर फ्लैट में परिवार के साथ रहता था. घरवालों ने बताया कि रोहित दोपहर में खाना खाने ने के बाद अपने कमरे में चला गया था. रोहित ने देर शाम तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को शक हुआ. घर के लोगों ने अनहोनी की आंशका को देखते हुए दरवाजा तोड़ा तो अंदर रोहित को पंखे से लटका हुआ था. रोहित के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर रोहित ने आत्महत्या क्यों की ? पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है.
