
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर राघोपुर गांव में बेख़ौ’फ़ अपरा’धियों द्वारा एक शिक्षक पुत्र की निर्म’म ह’त्या कर रस्सी के सहारे घर में टां’ग दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. मौके पर अहियापुर पुलिस जां’च पड़’ताल कर का’र्रवाई में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर राघोपुर गाँव निवासी मिडिल स्कुल के शिक्षक दयानन्द प्रसाद शाही के इंजीनियर पुत्र आशुतोष आनंद की बेरह’मी से ह’त्या कर दी गई. घट’ना के वक़्त घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था.

घट’ना के संदर्भ में बताया जा रहा है की बीते सोमवार को घर के पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिजनों से मामू’ली बह’स हो गई थी, परिजनों द्वारा पड़ोस में रहने वाली पिंकी नामक एक महिला और उसके पुत्र यश पर ह’त्या करने का आरो’प लगाया जा रहा है. आरो’पित युवक यश के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की वह आपरा’धिक प्रवृ’ति का युवक है.

प्राप्त सूचनानुसार आज सुबह मृतक की बहन अपनी माँ के साथ उनके इला’ज हेतु पटना गई थी. दोपहर लगभग दो बजे पिता दयाशंकर प्रसाद शाही भी किसी कार्यवश बाजार चले गए. इसी बीच मौके का फाय’दा उठा कर ह’त्यारों ने आशुतोष का गला घों’ट कर ह’त्या कर दी और हाथ पैर बां’ध कर रस्सी के सहारे उसे सीढ़ी घर में अर्धन’ग्न अवस्था में ल’टका दिया. संध्या 6 बजे बहन के पटना से घर लौटने पर घट’ना की जानकारी हुई. मृ’तक की बहन आर्या आनंद ने बताया कि घर का दरवाजा बं’द होने पर बगल की छत पर से घर में प्रवेश करने पर भाई कि ला’श फं’दे से ल’टकी मिली.

पुलिस को सू’चना मिलते ही अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक द’ल-ब’ल के साथ मौके पर पहुंच कर घट’नास्थल की जां’च-पड़’ताल करते हुए श’व को क’ब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉ’र्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष ने कहा ह’त्या का वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, अनु’सन्धान जारी है, पोस्टमॉ’र्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्प’ष्ट हो सकेगी.

फ़िलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बया’न द’र्ज करते हुए तफ्ती’श में जुटी है. अचानक घ’टी इस घट’ना से घर में कोह’राम मच गया. पिता और बहनों का रो-रो कर बु’रा हा’ल है. वहीं मृ’तक की माँ बेसु’ध है. बता दें की मृ’तक तीन बहनों में सबसे छोटा इक’लौता भाई था, और पढ़ने में काफी ते’ज था. बी.टेक (इंजीनियरिंग) की पढाई उत्तीर्ण कर GATE की तैयारी कर रहा था. मृ’तक की मंझली बहन जिला स्कूल के पास एक निजी बैंक में कार्यरत है. वहीं सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और सबसे छोटी बहन बेतिया में मेडि’कल की पढाई कर रही है.











