
PATNA : बिहार कैबिनेट के फैसले में कई अहम फैसले लिये गये। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को जल्द ही सातवां वेतन का लाभ मिलेगा। पेंशनभोगियों को भी सातवां वेतनमान के लिए रास्ता साफ हो गया है। वेतनमान देने के लिए कमिटी बनेगी। राजस्व पर्षद के अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह कमिटी गठित होगी। इस कमेटी में शिक्षा,वित्त,सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव रहेंगे। यह कमेटी राज्य सरकार को प्रस्ताव देगी जिसके आधार पर सातवां वेतनमान देने की घोषणा की जाएगी।