
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्र’म दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। देशवासियों के प्रेर’णास्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अदम्य भावना और निस्वा’र्थ से’वा को सम्मान करने के लिए उनके 125 वीं जयंती को पराक्र’म दिवस के रूप में मनाया गया। स्थानीय सांसद अजय निषाद, जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार, स्थानीय विधायक विजेंद्र चौधरी, महापौर सुरेश कुमार, नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय, उप विकास आयुक्त सुनील कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्व’लित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

जिलाधिकारी प्रणव कुमार के साथ सभी आगंतुक अतिथियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर मलयार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्थानीय सांसद अजय निषाद ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जी’वनी और क’ठोर त्या’ग आज के युवाओं के लिए प्रे’रणादायक है। उनके बलिदान को भु’लाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों के आ’दर्श एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।

वही जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में असाधारण योगदान देने वाले नेता जी हमारे सबसे प्रिय राष्ट्र नायकों में से एक हैं। उनके देश भ’क्ति और ब’लिदा’न से हमें सदैव प्रे’रणा मिलती रहेगी। उनके साहस और पराक्र’म से आने वाली पीढ़ियां भी प्रेरणा प्राप्त करती रहेंगी। उनके कार्य, त्याग/ ब’लिदा’न हमारे लिए और देश के युवाओं के लिए अनुक’रणीय हैं। कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित डॉक्यू’मेंट्री फिल्म का भी प्रद’र्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम जिला सामान्य शाखा एवं नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी रश्मि सिंह के द्वारा किया गया।














