#MUZAFFARPUR पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी, कहा- मोदी सरकार में अ’ल्पसं’ख्यकों का विकास हो रहा

 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के मुसलमानों के लिए जो सपना देखा था की एक हाथ में कुरान हो और दूसरे हाथ में कंप्यूटर हो, यह सपना अब साकार होने लगा है| उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी अ’ल्पसं’ख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमाल सिद्दीकी ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के अ’ल्पसंख्यकों का लगातार विकास हो रहा है. जब जब देश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनी है अ’ल्पसं’ख्यकों के क’ल्याण हेतु योज’नाएं लागू की गई हैं. हु’नर यो’जना, पढ़ो एवं पढ़ाओ योजना सहित विभिन्न यो’जनाओं का लाभ देश के अ’ल्पसं’ख्यकों को समान रूप से प्राप्त हुआ है.

श्री सिद्धकी ने कहा की अल्पसंख्यक समाज को एक तरफ जहां जा’हिल बनाकर सिर्फ वोट लेने का काम किया गया वहीं दूसरी तरफ हमारी सरकार ने अ’ल्पसंख्यक बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा एवं विभिन्न रो’जगार उ’न्मुख शिक्षा देने का काम किया. उन्होंने कहा कि लोगों ने टोपी तो खूब पहनी, इफ्तार में अच्छे-अच्छे पकवान उड़ाए, हाजी गमछा तो खूब ओ’ढ़े लेकिन उनके सामा’जिक, राजनै’तिक, आर्थिक विकास के लिए कभी नहीं सोचा. लालू यादव ने लगातार मुसलमानों को अपना बं’धुआ मज’दूर बनाकर रखा और हमेशा झू’ठा लॉलीपॉप दिखाते रहे लेकिन कभी अ’ल्पसंख्यक समाज की कोई चिं’ता नहीं की. वहीं सदै’व मुसलमानों को वोट बैंक समझते रहे और कभी मुसलमानों की शिक्षा एवं आर्थिक सु’धार के लिए कोई कदम नहीं उ’ठाया.

जनसंघ काल से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय 06 अप्रैल 1980 के समय से अ’ल्पसंख्यकों को संगठन एवं सरकार में सदैव जिम्मेदारी मिलती रही है. अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष हुए वही अ’ल्पसंख्यक समाज के सिकंदर वख्त जी को भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री के रूप में अटल जी के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था. इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव अल्पसं’ख्यक कल्याण एवं देश के अ’ल्पसंख्यकों की भा’गीदारी के लिए चिं’तित रहते हैं और उनका मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार ने कभी किसी जात बिरादरी में भे’दभाव नहीं किया. सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास की अवधा’रणा पर केंद्र सरकार ने अपनी सभी यो’जनाओं में अ’ल्पसंख्यक समाज को बराबर की हि’स्सेदारी देने का काम किया है.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को बुके देकर एवं शॉल ओ’ढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष नौशाद आलम, प्रदेश प्रवक्ता मसूदुल हसन गुड्डु, प्रो खुर्शीद अनवर अरमान,जिलाध्यक्ष मो शाहिद, मो जावेद आलम, मोजाहिद नैयर, मो अलीमुद्दीन, मो अफरीदी, मो इमरान, मो मजहर इस्लाम, अंजुम परवेज, शौकत अली, मो अली रजा, मो मकसूद, मो एहतेशाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading