
MUZAFFARPUR : उत्तर बिहार का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल काॅलेज एण्ड हास्पिटल (एसकेएमसीएच) के कैदी वार्ड में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सीतामढ़ी जेल से इलाज कराने आई एक महिला कैदी ने 2 पुलिस के सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि उक्त महिला कैदी का 11 दिन तक एसकेएमसीएच अस्पताल में इलाज हुआ। इलाज के बाद उसे सीतामढी़ जेल भेज दिया गया। जेल जाने के बाद महिला ने जेल अधीक्षक से शिकायत की कि इलाज के दौरान एसकेएमसीएच के कैदी वार्ड में तैनात 2 सिपाहियों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

शिकायत के आधार पर जेल सुप्रिटेंडेंट ने अहियापुर थाना को लिखित आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा है। अहियापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि जेल सुप्रिटेंडेंट का आवेदन मिला है। मामले की जाँच कर आगे की करवाई की जा रही है।