MOTIHARI : पिपराकोठी प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

MOTIHARI : गुरुवार को जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने पिपरा कोठी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी रमण कुमार ने उपस्थिति पंजी सहित सभी आवश्यक पंजियों एवम् प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित सभी योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की।

विकसित बिहार के सात निश्चय अन्तर्गत क्रियान्वित योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण निश्चय पेयजल योजना, नली गली पक्कीकरण योजना, शौचालय निर्माण के एवज में प्रोत्साहन राशि के भुगतान एवं जिओ टैगिंग की अद्यतन स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति, सामाजिक सुरक्षा के अन्तर्गत संचालित पेंशन योजना आदि की विस्तृत समीक्षा की गई एवम् उक्त सभी योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम जनता के हितार्थ योजनाओ के शसमय क्रियान्वयन में शिथिलता की स्थिति में विधिसम्मत कारवाई की जाएगी। निरीक्षण क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ पिपरा कोठी के वरीय पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास, बीडीओ एवम् अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading