
SHEOHAR : शिवहर अनुमंडल कार्यालय परिसर के पास मनोकामना पूर्ण मंदिर से दान पेटी चोरी होने के मामला प्रकाश में आया है। उक्त मंदिर में दान पेटी पिछले मई 2018 को खुला था उसके बाद से अब तक नहीं खुला है, 6 महीना से दानपेटी नहीं खुला था,था, जबकि काफी ज्यादा मात्रा में उस दान पेटी में धन मौजूद था।

मंदिर के पुजारी सुरेश साह ने बताया है कि आज सुबह जब नींद टूटी तो दान पेटी की चोरी हो गई है थी जिसकी सूचना मंदिर के प्रबंधक राम चंद्र प्रसाद राय को दिया गया।
गौरतलब हो कि जिला प्रशासन की तरफ से मंदिर पर 3 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा मंदिर प्रबंधन समिति के द्वारा 7 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था फिर भी मंदिर परिसर से दानपेटी गायब हो गया है।

जबकि मंदिर के आसपास ट्रेजरी कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, गांधीनगर भवन, कोषागार भवन, वकालत खाना, व्यवहार न्यायालय है सभी जगह सरकारी गार्ड दिन रात ड्यूटी करते हैं फिर भी दान पेटी गायब हो गया है।