
BETTIAH : बेतिया में दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई बस स्टैंड स्थित अपनी दुकान बंद कर अपने घर लालगढ़ लौट रहे थे।

इसी दौरान महावीर स्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं घटना के बाद गुस्साये ग्रामीणों ने सड़क जामकर आगजनी की।

हादसे के बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। साथ ही फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की। हादसे में मृत बड़े भाई का नाम मणि भूषण और छोटे भाई का नाम अभिजीत बताया जा रहा है। मृतक के पिता का नाम जय नारायण गुप्ता है।