
PATNA : पटना के एलसीटी घाट के पास सड़क हादसे में एक युवक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति आ रही कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी, जिससे एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस दुर्घटना में कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। एक बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस घटना में एक मिठाई के ठेले वाले का भी नुकसान हुआ। उसे गंभीर चोट भी आयी है।लोगों ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ, उस कार को ड्राइवर और एक युवक मिलकर चला रहा था। दोनों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस हादसे से स्थानीय लोग उग्र हो गये और कार का शीशा तोड़ डाला। दोनों युवकों की जमकर पिटाई भी की गयी।

दुर्घटना की सूचना पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़कर थाने ले गयी। दोनों युवक शराब पी कर चला रहे थे कार, पाटलिपुत्रा थाना इलाके की घटना, स्थानीय निवासी उग्र हो कर कार के शीशे को तोड़ डाला, साथ ही शराब पिये हुए दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने जम कर पीटा