JEHANABAD : पुलिस जवान ने की खुदकुशी, छुट्टी नहीं मिलने से था तनावग्रस्त

JAHANABAD : जहानाबाद से एक दर्दनाक खबर आ रही है, जहां बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। जवान का नाम विदुर कुमार था। उसके दोस्तों ने बताया कि कई दिनों से वह तनाव में था।

छुट्टी नहीं मिलने की वजह से तनाव की बात कही जा रही है। दो दिन पहले ही वो जहानाबाद से भागकर अपने घर आया था। भागलपुर के सिकंदरपुर में उसका घर था। घर में उसने खुदकुशी की। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिसकर्मियों को छुट्टी नहीं मिलने की बात कोई नहीं नयी है। हाल ही में पटना के पुलिस लाइन में सिपाहियों ने जमकर बवाल काटा था। वहां पर तबियत खराब होने की वजह से एक महिला रंगरूट की मौत हो गयी थी। इस मामले में भी कहा गया था कि महिला रंगरूट को छुट्टी नहीं दी गयी थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई।

महिला रंगरूट की मौत के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में इकट्ठा हुए और जमकर उत्पात मचाया। एसपी-डीएसपी सभी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने सिपाही विद्रोह को शांत कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading