
MOTIHARI : मिथिला एक्सप्रेस से पुलिस को लाखों के चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, रेल पुलिस ने साढ़े छह किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है.

रेल पुलिस उपाधीक्षक रमाकान्त उपाध्याय ने गुरुवार को पीसी कर बताया कि गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर सूरज कुमार, नीरज कुमार गिरफ्तार किये गए है. जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है. डीएसपी उपाध्याय ने बताया कि तस्करी की सूचना पर रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित की गई.

चरस के साथ गिरफ्तार तस्कर सूरज के बताये अनुसार पुलिस इनकी गिरफ्तारी में लग गई. इनके मोबाइल का लोकेशन ट्रैक करते पुलिस बेगुसराय जिले के डंडारी थाना के महा गांव पहुंची जहाँ नीरज चौधरी को गिरफ्तार किया गया.
इसके पूर्व एक महिला तस्कर पूर्वी चंपारण जिले की सरस्वती देवी को चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.