
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : शहर की बहुप्रती’क्षित जवाहरलाल रोड से लेप्रोशी मिशन तक की सड़क कथा मिठनपुरा से लाल कोठी तक की सड़क दो लेन में बनेंगी।नालों का जुड़ाव निर्मा’णाधीन आ’उट फ़ॉल ना’ला से करवाया जाएगा ताकि शहर के मुख्य सड़कों को जल-जमाव से मुक्ति मिले। यह सड़के लगभग 11 मीटर चौड़ी है जिसके बीच में डिवा’इडर बनाकर स्ट्रीट लाइट की उत्तम व्य’वस्था सुनि’श्चित की जाएगी। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा पटना में पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने वार्ता की तथा एक लेन में बनने वाली इस सड़क को दो लेन में बनाने की स्वी’कृति प्रदा’न करवाई।

विदित है कि इन सड़कों का अधिग्र’हण पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के प्रया’स से पथ निर्माण विभाग ने किया था। इन दोनों सड़कों का निरी’क्षण पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता के साथ किया। पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने अपने निरीक्षण के क्रम में स्थानीय दुकानदारों से भी उनकी राय जानी और ऐस्टी’मेट में सु’धार करवाने के लिए पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को कहा।

इस आ’शय की जा’नकारी पूर्व मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। मंत्री श्री शर्मा के साथ रमेश केजरीवाल, के पी पप्पू, भगवान लाल महतो, जीवेश कुमार, प्रणव भूषण, पंकज प्रकाश, आलोक वर्मा, सतीश कुमार, सत्यप्रकाश भारद्वाज, संजीव कुमार, पंकज कुमार आदि शामिल हुए।








