HAJIPUR (ARUN KUMAR) : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शारदा लखोटिया, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती रेखा लखोटिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती मीना तोदी, प्रांतीय सचिव श्रीमती रानी झुनझुनवाला का मुजफ्फरपुर के दौरे पर आगमन हुआ, जिसके तहत मुजफ्फरपुर शाखा में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 4 अप्रैल 2021 को मुजफ्फरपुर शाखा द्वारा लगाए जाने वाले नि:शु’ल्क स्वा’स्थ्य जां’च शि’विर के आयोजन पर चर्चा की गई।
जांच शिविर छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में लगाए जाने पर सहमति बनी है। शाखा पदाधिकारियों का स्वागत मुजफ्फरपुर शाखा सदस्यों ने स्वागत गान गाकर किया। साथ ही फूलों की होली भी खेली गई। बैठक का आयोजन उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता सिंघानिया के निज निवास पर किया गया था। राष्ट्रीय गान गाकर बैठक की समाप्ति की गयी। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बंका, उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता सिंघानिया, कोषाध्यक्ष रेणु डागा, मधु पंसारी, सुनीता हिसारिया, पूनम सर्राफ, मंजू केजरीवाल, सरोज अग्रवाल, नीतू केजरीवाल आदि सदस्य मौजूद रही।