
MUZAFFARPUR : बज्जिकांचल विकास पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजगीर पासवान (मुशहरी) एवं रवि भूषण (सकरा) अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए! स्थानीय इमलीचट्टी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी का अं’गवस्त्र व पुष्पमाला पहना कर स्वागत करते हुए भाजपा की सदस्यता दिलवाई।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि भाजपा के प्रति जन जन में बढ़ते विश्वास का परिणाम है की समाज के हर तब’के से बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहें है|इससे पार्टी संगठन को आने वाले समय में और भी मज’बूती मिलेगी।

भाजपा में शा’मिल होने वालों में राजगीर पासवान के साथ लालबाबू पटेल, राजेश कुमार गुप्ता, राजू साह, राकेश कुमार, शंकर महतो, उमेश साह, रामचंद्र ठाकुर, महबूब अली, मो मेयाजी, संजय कुमार ठाकुर, संतोष ठाकुर, बलिंदर पासवान, मो राजा, रवि कुमार, राजेश पासवान, बबलू कुमार पासवान, टिंकू कुमार, रिशु कुमार, बृजकिशोर साह, गोलू कुमार, अमर कुमार पासवान, कुंदन पासवान, शिवजी पासवान, पप्पू कुमार, राजू पासवान आदि प्रमुख हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार आदि उपस्थित थे।












