
HAJIPUR : आगामी 15 अप्रैल को महामानव, दानवीर लंगट बाबू की प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव धरहारा मे होना है। उक्त अनावरण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को धरहारा गांव पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधायक प्रकाश राय।

अनावरण समारोह की तैयारी की जाएजा लेने के उपरांत उनके परिजन अलख कुमार सिन्हा, केशव किशोर सिंह, अवध किशोर पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, चन्द भूषण सिंह, रामा प्रसाद शर्मा, नीलम सिन्हा से मिले। मौके पर लोगों ने अपना- अपना बिचार आपस में शेयर (साझा) किया। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने अलग- अलग जिम्मेदारी ली।







