
PATNA : बिहार का स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अब हाईटे’क होने जा रहा है। बिहार पुलिस अपने स्पेशल टास्क फो’र्स के लिए से’टेलाइट फोन खरीद रही है। दियारा का इलाका हो या जंगल और पहाड़ी क्षेत्र का न’क्सल वि’रोधी अभि’यान किसी भी सूरत में एसटीएफ का ये स्पेशल संचार तं’त्र काम करता रहेगा। बीएसएनएल से खरीदे जानेवाले से’टेलाइट फोन एसटीएफ के लिए बेहद उपयो’गी होगी। दूर-दराज के इलाकों में अभि’यान के दौरान जवान किसी भी विप’रित परिस्थिति में भी कमांड से संपर्क में रहेंगे।

टावर की नहीं जरूरत
से’टेलाइट फोन की खा’सियत है कि उसके लिए टावर या किसी तरह के दूसरे नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में यह फोन कहीं भी काम कर सकता है। एसटीएफ विशेष मुहिम को अंजाम देने के साथ न’क्सल वि’रोधी अभि’यान में शामिल होती है। ऐसे में उसे दियारा या फिर पहाड़ और जंगल में अ’क्सर जाना पड़ता है। किसी भी अभि’यान के दौरान संचार तं’त्र का रहना जरूरी है। ऐसे अभि’यान में से’टेलाइट फोन ही कारगर होता है। यह सीधे से’टेलाइट से लिंक होता है और इसके जरिए कहीं से भी बात की जा सकती है।

कीमत है 1 लाख रुपए से ज्यादा
बिहार पुलिस ने फिलहाल 7 से’टेलाइट फोन खरीदने का आ’र्डर दिया है। एक से’टेलाइट फोन की कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा है। सरकारी क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल से इसकी खरीद होगी। सरकार ने इसके लिए राशि जारी कर दी है। बिहार पुलिस के पास पहले से भी कुछ से’टेलाइट फोन हैं। इनका उपयोग एसटीएफ के अलावा कुछ जिला पुलिस करती है। नए सेटेलाइट फोन के मिलने के बाद एसटीएफ को काफी सहूलि’यत होगी। खासकर न’क्सल विरो’धी अभि’यान के दौरान जवान इसकी मदद से अधिकारियों के संपर्क में रहेंगे।














