#BJP के 41वें स्था’पना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में 1126 बूथों पर कार्यक्रम संपन्न

  MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भाजपा के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा के तत्वा’वधान में 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज दूसरे दिन जिले भर के मंडलों में 1126 बूथों पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लगाकर एक दुसरे को मिठाई खिलाया। वहीं कई मंडलों में जनसं’घ काल एवं पार्टी स्थापना काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी अं’गवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं जिला महामंत्री सचिन कुमार नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 30 के बूथ संख्या 233, 234, 235 एवं 246 के कार्यक्रम में शामिल हो पार्टी का झंडा लगाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन 516 बूथों पर कार्यक्रम किया गया जिसे कल 06 अप्रैल तक जिले के सभी शे’ष बूथों पर पूरा कर लिया जायेगा । उन्होंने कहा कि को’विड के निय’मों का पा’लन करते हुए कल प्रातः 09:30 से 10:30 बजे तक जिला कार्यालय में ध्व’जारोहण सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है उसके बाद जिला कार्यालय के साथ सभी मंडल मुख्यालय व बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के संबो’धन को वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ता सुनेंगे।                          

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading