मोतिहारी : प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

– होम आइसोलेट मरीजो की देखभाल करने का दिया निर्देश

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के आदापुर प्रखण्ड में कोविड 19 मरीजों के इलाज की व्यवस्था का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार मिश्रा व अंचलाधिकारी संजय कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अधिकारियों ने अस्पताल के स्थितियों का जायजा लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए सभी को साफ सफाई के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा । इसमें सभी लोगों का टीकाकरण बेहद आवश्यक है। टीकाकरण द्वारा लोग सुरक्षित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद सभी चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को होम आइसोलेट मरीजों के इलाज पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही ऑक्सीजन, व कोविड से जुड़ी सभी आवश्यक दवाओं को हमेशा मरीजों की सेवा हेतु उपलब्ध रखने का निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिया। मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा टीकाकरण व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर हम सब कोविड से बच सकते हैं । पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना से बचने के लिए प्रखंड में पूर्व से ही जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य कर्मियो के साथ, आशा, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवम जनप्रतिनिधियों का काफी योगदान हो रहा है।

साथ ही अधिकारियों ने डॉक्टरों को निर्देशित किया कि अस्पताल की पूरी साफ सफाई हो । जाँच एवम टीकाकरण में सोशल डिस्टेंसिंग का मुख्य रुप से पालन हो । महादलित, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीकाकरण के साथ ही कोविड का अधिक से अधिक जाँच हो। ऑक्सीजन की हर समय उपलब्धता हो।, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सहनी को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड मरीजों का विशेष ख्याल रखें । गम्भीर मरीजों को तुरंत रेफर करें । सदर अस्पताल व जिला कंट्रोल से सम्पर्क बनाकर रखें । साथ ही अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी स्वास्थ्य कर्मी अपने कार्य से अनुपस्थित पाए जाएंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने निर्देश दिया कि जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अलग-अलग जगहों पर कोविड से बचाव के लिए प्रचार हेतु चौपाल किया जाए । जिसका पर्यवेक्षण केयर के द्वारा किया जाएगा एवं प्रतिदिन अधोहस्ताक्षरी को रिपोर्ट समर्पित किया जाएगा।

आवश्यक दवा एवम उपकरण तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश :
आदापुर प्रखंड के स्वास्थ्य केन्दों पर उपलब्ध दवाओ के अलावा बाकी अन्य दवाओं को अविलम्ब क्रय करने का आदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि बाहर से आनेवाले सभी लोगों की कोविड की जाँच की जाये एवम मरीज को किसी प्रकार की तकलीफ होने पर तुरन्त रेफर किया जाय ।

साफ सफाई के दिए निर्देश :

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अस्पताल के प्रसव कक्ष,अस्पताल परिसर, ओटी की पूरी साफ सफाई की जाय ।मौके पर प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार सहनी, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक संजय शर्मा, केयर के ब्लॉक मैनेजर श्री नारायण सिंह , लैब टेक्नीशियन कमरे आलम, सोएब राजा,रवि कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें ।

कोविड 19 से बचने के लिए निम्न बातों का पालन आवश्यक है :

-एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading