पूर्वी चंपारण का बनकटवा पहला प्रखंड जहां 18 प्लस के 100% लोगों को लगे कोरोना के टीके

पूर्वी चंपारण के बनकटवा प्रखंड में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का टीकाकरण का काम पूरा हो चुका है। बिहार में यह पहला प्रखंड है, जहां शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ। यह जानकारी रविवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी प्रखंड होंगे जहां सौ प्रतिशत वैक्सीनेशन होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इससे अवगत करा दिया गया है। कहा कि राज्य धीरे-धीरे कोरोना मुक्त होने की ओर है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।

पूर्वी चंपारण का बनकटवा प्रखंड -एक नजर

10 पंचायतें आबादी : 116863(2011 के अनुसार )18+ आबादी : 54925(अनुमानित : 47% आबादी 18+ की है)

पूर्वी चंपारण जिले में 27 प्रखंड हैं। अनुमानित आबादी 7038416, इसमें 18+ 3307251 है। 2020 की मतदाता सूची में 18+ आयु वर्ग की यही संख्या दर्ज है।जिले में 27 जून तक 7,28,955 लोगों को टीका लग चुका है। इसमें 660858 को पहली और 68097 को दोनों डोज लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.