मुज़फ़्फ़रपुर: एक वर्ष बाद पल्स पोलियो अभियान शुरू, 792664 बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

करीब एक वर्ष बाद बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को डीडीसी सुनील कुमार झा ने किया। इसकी शुरुआत सदर अस्पताल में एक नवजात को पोलियो की दो बूंद पिलाकर की। डीडीसी ने कहा कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए माता-पिता आगे आएं ताकि जिले से पोलियो का खात्मा किया जा सके। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले में 5 वर्ष तक के 792664 बच्चों को दो बूंद दवा पिलाने का टारगेट है। यह अभियान 1 जुलाई तक चलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.