मुज़फ़्फ़रपुर: घरों-दुकान में पानी घुसने के बाद क्लब रोड को चार घंटे किया जाम

सुबह करीब चार घंटे की बारिश में शुक्रवार काे फिर स्मार्ट सिटी पानी-पानी हाे गई। शहर का शायद ही काेई गली-माेहल्ला बचा, जहां जलजमाव नहीं था। मोतीझील ताे झील जैसे नजर अाया। दिनभर शटर खोलकर बैठे कारोबारी बोहनी का इंतजार करते रहे। दूसरी ओर, दुकान व घरों में पानी घुसने के बाद मिठनपुरा इलाके के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मदनानी गली के पास बांस-बल्ला लगाकर क्लब रोड को चार घंटे से ज्यादा समय तक लाेगाें ने जाम कर प्रदर्शन किया। मिठनपुरा की गली-गली में पानी लगने से नाराज लोगों ने नगर निगम व निर्माण एजेंसी काे जिम्मेदार बताया।

नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने कच्चीपक्की में निर्माणाधीन कच्चे नाले का जायजा लिया। मदनानी गली निवासी राहुल प्रसाद ने कहा, जांच घर बंद कर उन्हें प्रदर्शन का शौक नहीं है। उन्हाेंने कहा, घर में पानी भर गया। पार्किंग में पानी भरने से कार की क्लच प्लेट जल गई। मां की बाईपास सर्जरी हुई है, उन्हें जांच के लिए डॉक्टर के पास नहीं भेज सके।

ड्राई क्लीनर्स संचालक ने दुकान में पानी भरने से कपड़े बर्बाद होने की बात कही है। वहीं, मनोज कुमार, रविंद्र प्रसाद अादि ने कहा, घर व पार्किंग में पानी भर गया। इसके बाद ठेकेदार के स्टाफ ने निर्माण की वजह से बंद नाले काे खोला, तब पानी निकलना शुरू हुआ और लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।

जेसीबी से सड़क काटने के बाद चित्रगुप्तपुरी से निकला पानी
कलेक्ट्रेट से ब्रह्मपुरा थाना समेत कई सरकारी कार्यालय परिसर में पानी घुस गया। बीबीगंज, गांधीनगर आदि इलाके में घराें में भी पानी घुस गया। धर्मशाला चौक से कल्याणी तक घुटना से ज्यादा पानी दोपहर बाद भी लगा रहा। मोतीझील के कपड़ा दुकानदार रमेश झा ने कहा, दुकान खोल कर बैठे हैं। बोहनी नहीं हुई। रेडीमेड कारोबारी मनोज का भी यही दर्द है।

ज्यादातर कारोबारियों ने बताया कि जलजमाव के कारण लाेग नहीं अा रहे। बीबीगंज, गांधी नगर की विभिन्न गलियों में भी जलजमाव के बाद घराें में पानी भर गया। सेंट्रल स्कूल के पास भी इसी तरह की स्थिति रही। ब्रह्मपुरा, संजय सिनेमा रोड, राहुल नगर की सभी गलियाें में घुटने तक पानी था। बालूघाट, सिकंदरपुर, भगवानपुर इलाके में भी जमाव की समस्या है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.