Big Breaking : लोजपा सांसद महबूब अली कैसर को गृह क्षेत्र खगड़िया में लोगों ने दिखाया काला झंडा, नारेबाजी भी की

लोजपा के दोनों गुटों की राजनीति बिहार में चरम पर है. चिराग गुट और पारस गुट एक-दूसरे को पटकनी देने में कोई कसर नहीं छोड़ रखा है. पारस गुट के नेताओं को जगह-जगह विरोध भी होने लगा है. ताजा मामला बिहार के खगड़िया जिले का है. वहां लोजपा सांसद महबूब अली कैसर को काला झंडा दिखाया गया है.

मिल रही जानकारी के अनुसार, महबूब अली कैसर 2019 में लोजपा के टिकट पर खगड़िया संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते थे. अभी वे पारस गुट के साथ हैं. चिराग पासवान का विरोध करने वाले सांसदों में महबूब अली कैसर भी शामिल हैं. आज जब वे खगड़िया पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध किया. उनके खिलाफ नारेबाजी की और लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाया.

गौरतलब है कि पिछले दिनों पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व में लोजपा के 6 में से 5 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है. पशुपति कुमार पारस व चिराग पासवान खुद को लोजपा के असली राष्ट्रीय अध्यक्ष मान रहे हैं. असली लोजपा किनके पास रहेगी, यह चुनाव आयोग पर निर्भर करता है. जबकि लोकसभा में नेता पद से चिराग पासवान को हटा दिया गया है. लोकसभा सचिवालय ने पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में नेता की मान्यता दे दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.