नवादा में उफान पर धनार्जय नदी, डायवर्जन टूटने से आवागमन बाधित, कई गांवों का संपर्क टूटा

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के साढ़ी गांव के समीप धनार्जय नदी में बना डायवर्जन एक बार फिर टूट गया है। जिससे आवागमन बाधित हुआ है। यह हालत गुरुवार को रात्रि में नदी में तेज वहाब होने से बन गयी है। दो दिनों से लगातार झमाझम बारिश होने से नदी के जलस्तर बढ़ गया है। डायवर्जन टूटने से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

कई जगह बनाया हुआ है डायवर्जन
इससे पहले 15 जून को तेज बारिश के कारण यही हालत बनी थी। जिसके बाद संवेदकर के द्वारा डायवर्सन के मरम्मती का कार्य कराया गया था। लेकिन पुनः अतिवृष्टि होने से डायवर्शन दो भाग में बंट गया है। इस सड़क के निर्माण को लेकर कई जगहों पर डायवर्जन बनाया गया है। नदी में पानी का तेज बहाव हो रहा है।जिस कारण वाहन इस मार्ग से पार नहीं हो पा रहा है। डायवर्सन टूट जाने से नारदीगंज से कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। वहीं उस पार के लोगों का नारदीगंज प्रखंड मुख्यालय आने में संकट उत्पन्न होने लगा है।

डायवर्जन जल्द बनाने की मांग
नदी में अधिक पानी रहने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। हालत को देखकर लोग हिसुआ होकर जिला और प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अति शीघ्र नदी में डायवर्जन बनाने की मांग जिला प्रशासन से की है, ताकि अवागमन की सुविधा बहाल हो सकें। यह सड़क दो राजमार्ग को जोड़ने में सेतु का कार्य करती है। एक ओर राजगीर बोधगया राजमार्ग 82 है तो दूसरी ओर पटना रांची राजमार्ग 31 है। प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय पहुंचने में समय की बचत होती है। वहीं किराया भी कम पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.