बेतिया के गौनाहा में दो गांवों के बीच बना पुल का पूर्वी एप्रोच बहा, दो भागों में बंटी 3 हजार की आबादी

गौनाहा प्रखंड का मरजदी मरजादपुर गांव गुरुवार को दो भागों में बंट गया। नदी के दोनों तटों पर बसे 225 घरों की करीब 3000 हजार आबादी भी बंट गई। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को अचानक कटहा नदी उफान पर आ गई और दोनों गांवों के बीच बने पुल का पूर्वी एप्रोच बहा ले गई। इस वजह से गांव दो भागों में बंट गया है।

दो गांवों के बीच में बहती है नदी

यहां बता दे कि गौनाहा प्रखंड के माधोपुर एवं भितिहरवा पंचायत के एक-एक वार्ड को मिलाकर बने मरजदी मरजादपुर गांव पूरी तरह से चारों ओर से नदियों से घिरा हुआ है। यहां आने का एकमात्र साधन नदी पैदल पार करना ही है। इसके अलावा भी कटहा नदी मरजदी और मरजादपुर के बीचोंबीच होकर बहती है। 16 जून को आई बाढ़ गांव के बीचोंबीच बह रही नदी पर बने पुल का पश्चिमी एप्रोच बहा ले गई थी, जिसे फ्लड फाइटिंग के तहत जियो बैग से एंटी एरोजन कार्य कराकर आवागमन बहाल किया गया था।

नदी की तेज धार से लोगों में दहशत

इधर, रात से ही हो रही मुसलाधार बारिश की वजह से कटहा नदी में आई उफान के कारण मरजदी मरजादपुर के बीच बने पुल का पूर्वी एप्रोच बह गया है। ग्रामीणों की मानें तो नदी की धारा इतनी तेज है कि कब किसका घर कट जाए, कहना मुश्किल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.