शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का महाभियान सोमवार से फिर तेज हाेगा। मुख्यालय से जिले को 20 हजार डाेज वैक्सीन मिली है। सोमवार को सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच समेत शहरी क्षेत्र में 38 और जिला भर में कुल 106 स्थानों पर टीका लगेगा। सभी सेंटर पर 18 साल या इससे अधिक के लाेगाें काे वैक्सीन लगेगी।
शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. शंभू कुमार ने कहा कि शहरी क्षेत्र में 28 केंद्रों पर टीकाकरण हाेगा, जबकि 10 आरबीएसके टीम विभिन्न स्थानों पर टीके लगाएगी। शहर से सटे मुशहरी प्रखंड के 10 माेहल्लाें, कांटी के 8 और कुढ़नी के 4 स्थानों पर टीका लगेगा। एसकेएमसीएच में 4, कटरा के टीका वाली दाे नावाें और 7 अन्य स्थानों पर वैक्सीनेशन हाेगा। मुराैल में 17 स्थानों पर और सभी पीएचसी मुख्यालय में एक-एक सेंटर पर टीका लगेगा। डीआईओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि मुख्यालय से मिले 20 हजार डोज इन केंद्रों काे बांटा जा चुका है। वैक्सीन स्टोर इंचार्ज शत्रुघ्न चौधरी के अनुसार शहरी और आसपास के केंद्रों पर वैक्सीन भेज दी गई है।

टीका वाली नाव से एक दिन में 100 तो पूरे जिले में मात्र 339 वैक्सीनेशन
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में टीकाकरण को रफ्तार देने के उद्देश्य से चलाई गई नाव से पहुंची टीम ने रविवार को 100 से अधिक लोगों को काेराेना टीका लगाया। इसके अलावा मुरौल में 219 व सकरा में 20 लोगों को कोरोना टीका दिया गया। कटरा के प्रभारी डॉ. गोपाल ने कहा कि शुक्रवार से दो नावों से बाढ़ग्रस्त इलाकाें में काेराेना टीकाकरण किया जा रहा है।

रविवार को टीका वाली इस नाव से कटरा प्रखंड के गंगिया, नवादा, भवानीपुर आदि बाढ़ग्रस्त इलाकाें में लाेगाें ने काफी उत्साह से टीका लगवाया। केयर के जिला समन्वयक सौरभ तिवारी ने बताया कि दोनों नावों पर कुल 200 वैक्सीन थी जिनमें 100 लोगों के बीच जाकर लगाया गया। उन्हाेंने बताया कि अब तक कटरा में 4 टीकाकरण सत्र हुए हैं। लोगों के उत्साह को देखते हुए इसे बढ़ाया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए ऑडियो का भी सहारा लिया जाएगा। जिला स्वास्थ्य समिति की तरफ से हर प्रखंड में 2 वैक्सीनेशन को आर्डिनेटर तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक काे अाॅर्डिनेटर की प्रतिनियुक्ति हुई है।
जिलों काे मिले वैक्सीन के डोज
मुजफ्फरपुर 20,000 वैशाली 14,000 शिवहर 3500 सीतामढ़ी 28,000 पश्चमी चंपारण 45,000 पूर्वी चंपारण 15,000 समस्तीपुर 15,000 मधुबनी 15,000 दरभंगा 15,000