मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज व मुक्तापुर-समस्तीपुर रेलखंड पर आज भी डायवर्ट रूट से चलेंगी ट्रेनें, एक दर्जन रहेंगी रद्द

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के सुगौली के समीप और दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड के मुक्तापुर में ट्रैक पर बाढ़ का पानी होने के कारण सोमवार को भी इन रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। जबकि, एक दर्जन ट्रेनें सोमवार को रद्द रहेंगी। उधर, दोनों स्थानों पर ब्रिज में भी पानी स्पर्श कर गया है। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि दोनों रेलखंडों पर संरक्षा के दृष्टिकोण से ट्रेनों को डायवर्ट व रद्द किया गया है।

पानी कम होते ही ट्रेनों का परिचालन सुचारु कर दिया जाएगा। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन भी किया गया है। बता दें कि मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पिछले करीब एक सप्ताह से ट्रेनों का परिचालन बाधित है। इस कारण ट्रेनों में रिजर्वेशन कराए लोगों को दूर की यात्रा में परेशानी हो रही है।

आज मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

मुजफ्फरपुर-मड़ुआडीह, मड़ुआडीह-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज-रक्सौल, मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज, रक्सौल-नरकटियागंज

दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर आज इन ट्रेनों का परिचालन रद्द

जयनगर-राजेंद्रनगर स्पेशल, राजेंद्रनगर टर्मिनस-जयनगर, जयनगर-भागलपुर, भागलपुर-जयनगर स्पेशल, मनिहारी से जयनगर, जयनगर-मनिहारी स्पेशल ट्रेन।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.