मुज़फ़्फ़रपुर: चलंत शौचालय नहीं रहने से सिकंदरपुर में परेशानी, चारों तरफ बाढ़ से घिरा हुआ है यह इलाका

बाढ़ की वजह से महिलाएं शर्मसार हो रही हैं। बावजूद नगर निगम की ओर से चलंत शौचालय की व्यवस्था नहीं की जा रही। नगर निगम के पास चलंत शौचालय रहने के बावजूद जरूरतमंद को डिमांड के बावजूद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। सिकंदरपुर ओपी से लेकर एसएसपी कोठी तक बाढ़ ग्रस्त लोगों को चलंत शौचालय की जरूरत है।

वार्ड-12 की पार्षद शहनाज खातून बताती हैं कि दो दिनों से चलंत शौचालय भेजने का केवल निगम अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं। वह महिला होने के नाते महिलाओं का दर्द समझ सकती हैं। सिटी मैनेजर केवल आश्वासन दे रहे हैं। शनिवार से ही चलंत शौचालय का इंतजार है। रविवार की शाम तक बाढ़ग्रस्त सिकंदरपुर इलाके में चलंत शौचालय नहीं भेजा गया, जबकि पुलिसलाइन के पास बगैर जरूरत के चलंत शौचालय पड़ा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.