कोरोना टीकाकरण में लेट हाेने पर बेला औद्याेगिक क्षेत्र, सदर अस्पताल और पुलिस लाइन समेत कई केंद्रों पर जमकर हंगामा

शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण महाभियान के चौथे दिन सोमवार को सदर अस्पताल, बेला औद्याेगिक क्षेत्र व पुलिस लाइन समेत जिले के कई टीकाकरण केंद्रों पर लाेगाें ने जमकर हंगामा किया। बेला फेज- 1 टीकाकरण केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर काफी लेट पहुंचा। घंटाें इंतजार करने के बाद लाेग स्वास्थ्यकर्मियों से भिड़ गए। एएनएम ने इसकी सूचना डीआईओ व सिविल सर्जन को दी। उसके बाद ऑपरेटर भेजा गया अाैर करीब 2 बजे वैक्सीनेशन प्रारंभ हुआ। टीका लेने पहुंचे रामबाबू, सुमित्रा देवी, रानी कुमारी, संजय कुमार, सौरभ कुमार आदि ने बताया कि वे लाेग सुबह 9 बजे ही पहुंच गए थे।

जब 12:30 तक वैक्सीन नहीं लग पाई ताे लाेग अाक्राेशित हाे गए। डीआईओ डॉ. अजय पांडेय ने कहा कि कुछ केंद्रों पर हंगामा हुआ, लेकिन लाेगाें काे समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया। इधर, सोमवार को 17910 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया था। शहर से लेकर गांव तक 102 केंद्रों पर 15696 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 18+ वाले 8209 लोगों ने पहला व 311 ने दूसरा, 45+ वाले 2409 ने पहला व 2541 ने दूसरा,

60+ वाले 961 ने पहला व 1254 ने दूसरा डाेज लिया। इनके अलावा 3 हेल्थ वर्कर्स व 8 फ्रंट वारियर्स ने दूसरा डोज लिया। उधर, मंगलवार के लिए जिले में साेमवार की शाम तक 4 हजार टीके ही बचे हुए थे। एेसे में सदर अस्पताल व एसकेएमसीएच छाेड़ अन्य केंद्राें पर वैक्सीनेशन फिर बाधित रहने की अाशंका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.