4 स्पेशल ट्रेनें चलीं:मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर एक सप्ताह के बाद शुरू हुआ परिचालन

मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर एक सप्ताह बाद ट्रेनाें का परिचालन शुरू हो गया। सगौली-मझौलिया के बीच पुल के निकट बाढ़ का पानी आ जाने से यात्री सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया था। सीपीआरओ ने बताया कि पानी कम हाेने व फिट पाए जाने पर परिचालन शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से परिवर्तित व आंशिक समापन कर चलाई जानेवालीं 4 स्पेशल ट्रेनें अब इधर से ही जाएंगी।

इनमें 09270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर स्पेशल नियमित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-बेतिया-नरकटियागंज हाेकर, 05001 मुजफ्फरपुर-देहरादून स्पेशल मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-बेतिया हाेकर, 09118 भागलपुर-मुंबई सेंट्रल स्पेशल मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-बेतिया हाेकर और 05201 पाटलिपुत्र-नरकटियागंज स्पेशल मुजफ्फरपुर के बदले अब बापूधाम मोतिहारी-सगौली हाेकर नरकटियागंज तक जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.