मंगलवार को बीपी इंद्रप्रस्था इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बिग एफएम के द्वारा हुए पेंटिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बिग एफएम के आरजे शहनवाज और इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल की एडमिन डायरेक्टर श्रीमती अनन्या ने बच्चों को पुरस्कार देते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का भी संदेश दिया।

बिग एफएम के तरफ से आरजे शहनवाज ने बोला कि कि इंद्रप्रस्था इंटरनेशनल स्कूल हमेशा हर कार्यक्रम को प्रोत्साहित करता है। जिले में किसी भी तरह के बौद्धिक और शैक्षणिक और मानवता के कार्य में हमेशा आगे रहता है। विद्यालय का कार्यक्रम बहुत ही सफल होता है और बहुत ही अच्छे तरीके से आयोजित किया जाता है।
निदेशक श्री सुमन कुमार ने कहा इस प्रतियोगिता में हमारे विद्यालय से भी बहुत बच्चों ने भाग लिया था। जिसमे से चुने गए छह में 4 इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी हैं। पुरस्कार जीतने वाले विद्यार्थियों में प्रेम कुमार, अनन्या कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल थे।

पुरस्कार समारोह का समापन करते हुए श्रीमती अनन्या ने कहा की बहुत ही अच्छे विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही अच्छा था और मैं उम्मीद करती हूं कि आगे भी बिग एफएम और हमारा विद्यालय बच्चों के विकास में हमेशा सहयोग करेगा।