साहेबगंज में वैक्सीनेशन नहीं होने पर लोगों ने केंद्र पर डाला डेरा, पुलिस की सख्ती पर लौटे

कोरोना टीका के लिए काफी देर तक लाइन में लगे हाेने के कारण सदर अस्पताल में लाेगाें ने गार्ड से धक्का-मुक्की के साथ जमकर हंगामा किया। तो, कोर्ट कैंपस केंद्र के एएनएम से अभद्र व्यवहार किया। एएनएम दाेपहर 1 बजे ही केंद्र को बंद कर सदर अस्पताल पहुंच सीएस से शिकायत की कि लाेग अभद्र व्यवहार करेंगे ताे वह काम नहीं कर पाएगी। सीएस ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके पांडेय को जांच करने के लिए कहा है। उधर, जिले को मंगलवार को लिए 1100 डोज काेविशील्ड व 11 हजार डाेज काेवैक्सीन मिला। इसे सदर अस्पताल, एसकेएमसीएच समेत सभी पीएचसी व टीका एक्सप्रेस के लिए दिया गया है।

साहेबगंज में पहुंच गए थे 200 से ज्यादा लोेग वैक्सीन नहीं थी उपलब्ध

कोरोना वैक्सीन लेने को सैकड़ों लोग मंगलवार को सुबह 8 बजे आधार कार्ड की फाेटाे प्रति लिए सीएचसी पहुंच गए। वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की सूचना दीवार पर टंगी थी। इससे आक्रोशित होकर लोगों ने ग्राउंड व फर्स्ट फ्लार पर कब्जा जमा कहा कि वे टीका लिए बगैर घर नहीं जाएंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश कुमार गौतम व स्वास्थ्य कर्मियों के समझाने पर भी नहीं माने। कहा- 5-6 दिनों से लौट रहे हैं। बाद में करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने पहुंचकर दोनो फ्लोर को खाली करवाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.